विनय हत्याकांड : कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
रांची। विनय हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों की पेशी गुरुवार को कोर्ट में हुई। पेशी के दौरान कोर्ट में ही हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। आरोपी नाजिया हुसैन और उनके पति आरिफ अली अंसारी जैसे ही कोर्ट से बाहर निकल रहे थे वे चीख चीख कर बोलने लगे कि उन्हें पुलिस फंसा रही है। पुलिस ने उन्हें जान बूझ इस मामले में फंसाया है। पुलिस को उनके घर से इस हत्याकांड में कोई सबूत नहीं मिले है। वे सभी बेकसूर है। जैसे ही वे चिल्लाने लगे पुलिस वालों ने दोनों को जल्दी से गाड़ी में बिठाया और कोर्ट परिसर से लेकर बाहर निकल गए। इससे पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भी ले जाया गया। वहां भी दोनों ने यहीं बात कही के वे बेकसूर है।