पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाउस टैक्स नहीं दिया तो बैंड बाजा के साथ टैक्स लेने पहुंचे अधिकारी

हाउस टैक्स नहीं दिया तो बैंड बाजा के साथ टैक्स लेने पहुंचे अधिकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राजधानी में हाउस टैक्स बकायेदारों से टैक्स लेने के लिए रांची नगर निगम ने अनोखी पहल की। टैक्स बकायेदारों को पहले तो नोटिस दिया गया, इसके बाद भी जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया, उनके यहां निगम की टीम बैंड बाजा के साथ पहुंच गई। एक घंटा तक बैंड बाजा बजाया गया। फर्क ये पड़ा कि शाम तक 14 लाख रुपए का टैक्स जमा करवा दिया गया।
पढ़िए आनन फानन में कैसे किया पेमेंट...
एमजी रोड स्थित रोस्पा टॉवर के उपर 14 लाख रुपया टैक्स बकाया था। नोटिस के बाद भी मार्केट प्रबंधन ने टैक्स जमा नहीं किया। इसे देखते हुए गुरुवार को नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने अधिकारियों को बैंड पार्टी के साथ टैक्स वसूलने के लिए भेज दिया। भरे काॅप्लेक्स में बिना कोई उत्सव के बैंड बाजा की आवाज सुन लोगों की भीड़ लग गई। बैंड पार्टी के साथ निगम का बैनर पोस्टर देख लोगों को समझते देर नहीं लगी कि बकाया टैक्स नहीं देने पर निगम यह कार्रवाई कर रहा है। यह देख रोस्पा टॉवर प्रबंधन ने देर शाम निगम में आकर 6 लाख नगद और 8 लाख रुपए का पोस्ट डेटेड चेक देकर टैक्स का भुगतान किया। इसके अलावा होटल आनंद के संचालक ने भी एक लाख रुपए टैक्स का पेमेंट किया।
कुछ ने पहले ही जमा कर दिया टैक्स, कुछ ने मांगा समय
बैंड-बाजा से बचने के लिए 24 बड़े बकायेदारों में से 17 ने पहले ही टैक्स जमा कर दिया था। रोस्पा टॉवर और आनंद होटल के प्रबंधन ने गुरुवार को टैक्स का भुगतान किया। एक बकाएदार ने 13 फरवरी तक का समय लिया है। तीन बकायेदार ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक टैक्स जमा नहीं किया है। उनके यहां भी 13 फरवरी को बैंड बजाया जाएगा।
अब 25 हजार से अधिक के बकायेदार के घर भी बजेगा बैंड
50 हजार से अधिक बकायेदार पर कार्रवाई करने के बाद निगम की ओर से 25 हजार रुपए से अधिक के टैक्स बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह के अंदर सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके बाद ऐसे बकायेदारों के घर भी बैंड बाजा पार्टी को भेज कर टैक्स भुगतान करने का आग्रह किया जाएगा।

आगे की स्लाइड्स में देखिए वीडियो और फोटोज...
वीडियाे/फोटो: संतोष चौधरी।
खबरें और भी हैं...