पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटे भवन बनाने वालों को बड़ी राहत, आर्किटेक्ट ही पास करेंगे नक्शा

छोटे भवन बनाने वालों को बड़ी राहत, आर्किटेक्ट ही पास करेंगे नक्शा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राजधानी में आप तीन तल्ला तक का आवासीय भवन बनाना चाहते हैं तो अब नगर निगम या वहां के बाबुओं की चिरौरी नहीं करनी होगी। जिस आर्किटेक्ट से भवन का नक्शा बनवाएंगे, वही आर्किटेक्ट उस नक्शा को पास भी करेगा।
ना तो नक्शा निगम में जाकर जमा करने की जरूरत है और ना ही नक्शा पास कराने के लिए दलालों का चक्कर लगाने की जरूरत है। जी प्लस टू तक के भवन का नक्शा पास करने का अधिकार आर्किटेक्ट को देने के फैसले को झारखंड सरकार ने स्वीकृति दे दी है। नगर पालिका भवन नक्शा स्वीकृति नियमावली 2016 पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। 20 फरवरी तक नगर विकास विभाग इससे संबंधित अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद आर्किटेक्ट नक्शा बनाने के साथ उसे पास भी करेंगे।
खबरें और भी हैं...