पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब सीसीटीवी कैमरा से रोकी जाएगी शराब की ब्लैकमेलिंग

अब सीसीटीवी कैमरा से रोकी जाएगी शराब की ब्लैकमेलिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राजधानी सहित राज्यभर में शराब की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सीसीटीवी कैमरा का सहारा लेगी। इसके लिए शराब के सभी थोक दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। उत्पाद विभाग ने शराब की कालाबाजारी रोकने के लिए नया फरमान जारी किया है।
विभाग के सचिव सत्येन्द्र सिंह ने सभी शराब वितरण और थोक कारोबारी को प्रतिष्ठान में हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है, ताकि उत्पाद विभाग में बैठे-बैठे शराब दुकान पर चल रही गतिविधि की जानकारी ली जा सके। सरकार के इस फैसले से बहुत हद तक बड़े पैमाने पर होने वाले शराब की कालाबाजारी पर रोक लगने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...