पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एग्रीकल्चर और स्टैटिक्स ऑफिसर होंगे बहाल, १५ मार्च तक करे आवेदन

एग्रीकल्चर और स्टैटिक्स ऑफिसर होंगे बहाल, १५ मार्च तक करे आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड में एग्रीकल्चर और स्टैटिक्स ऑफिसर की बहाली की जाएगी। पूर्व में हुई बहाली के बाद बची हुई सीट पर कुल 28 प्रखंड कृषि पदाधिकारी और एक सांख्यिकी पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। कृषि पदाधिकारी के लिए कृषि विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। वहीं, सांख्यिकी पदाधिकारी के लिए गणित या अर्थशास्त्र या सांख्यिकी विषय में स्नातक होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी जेएसएससी के बेवसाइट पर देखी जा सकती है।
खबरें और भी हैं...