पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिलशान जूनियर्स को टिप्स दे रहे थे, धोनी ने जमकर खेला फुटबॉल

दिलशान जूनियर्स को टिप्स दे रहे थे, धोनी ने जमकर खेला फुटबॉल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जेएससीए स्टेडियम के मुख्य मैदान में खूब पसीना बहाया। श्रीलंका की टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों ने फील्डिंग का अभ्यास किया। वहीं, धोनी ने खूब फुटबॉल खेला। उनके साथ टीम के सारे प्लेयर्स मैदान में मौजूद थे। शुक्रवार शाम जेएससीए स्टेडियम में पहली बार हो रहे इंटरनेशल टी-20 मैच में भारत और श्रीलंका की टीमें भिड़ेंगी।
पेशेवर फुटबॉल प्लेयर्स की तरह धोनी आए नजर
धोनी का फुटबॉल प्रेम जग जाहिर है। ठंडे मौसम के बीच टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स गुरुवार शाम पांच बजे मैदान में आए। आते ही फुटबॉल लेकर वार्मअप करना शुरू किया। उधर, अजिंक्या रहाणे, युवराज सिंह, हरभजन सिंह व रोहित शर्मा ने दौड़कर मैदान का एक चक्कर लगाया। थोड़ी देर में दो टीमें बनाई गईं। इसके बाद शुरू हुआ फुटबॉल। धोनी ने पेशेवर खिलाड़ियों की तरह फुटबॉल खेला। सभी प्लेयर्स के पसीने निकालने के बाद नेट प्रैक्टिस शुरू हुई। इसके बाद प्लेयर्स ने जमकर बैटिंग और बॉलिंग की।
लोकल क्रिकेटरों ने दिया साथ
दोनों टीमों के खिलाड़ियों को रांची के युवा क्रिकेटरों ने नेट पर अभ्यास कराया। चार घंटे तक 10-12 क्रिकेटरों ने गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को नॉकिंग कराया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराने का इन युवा क्रिकेटरों में जोश देखते बन रहा था।
ये खिलाड़ी खेल चुके हैं इस मैदान में
धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, रहाणे, युवराज सिंह, रैना, जडेजा, अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, हरभजन, सी.कपुगेडेरा, थिसारा परेरा, चांडीमल।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...
फोटो: संदीप नाग।
खबरें और भी हैं...