रांची। भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच का खुमार शहर के लोगों पर जमकर चढ़ा। दोपहर से ही लोगों की भीड़ धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम के आसपास जमा होने लगी। वाहनों की लंबी कतार और हाथ में तिरंगा लिए युवकों की टोली की भीड़ रही। स्टेडियम जाने वाले रास्ते में वाहनों की लंबी कतार को संभालने में लगे ट्रैफिक पुलिस के जवान भी पस्त दिखे।
किसी के गाल रंगे तो किसी के बाल
स्टेडियम आने वालों में युवाओं का ग्रुप सबसे अधिक था। लड़के और लड़कियां दोनों रंग बिरंगे परिधान में स्टेडियम पहुंचे थे। यहां पहुंचे युवकों में कई के बाल रंगीन थे तो किसी ने अपनी गाल पर तिरंगा बनवा रखा था।
स्टेडियम में प्रवेश करने को लेकर आपाधापी
स्टेडियम में जाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। अंदर जाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार सिक्योरिटी गार्ड से लोगों की बकझक हुई। लेकिन सभी को इंट्री टिकट दिखा कर ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। लड़कियों की टोली भी पीछे नहीं रही।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...
फोटो: संदीप नाग।