पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम रघुवर दास ने कहा अधिकारी घूस मांगें तो १८१ पर बताएं

सीएम रघुवर दास ने कहा- अधिकारी घूस मांगें तो १८१ पर बताएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: लोगों को संबोधित करते सीएम रघुवर दास।
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भटके हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे हिंसा का मार्ग त्यागकर गांव के विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी घूस की बात करता है तो 181 पर संपर्क कर बताएं, 24 घंटे में जांच कर कार्रवाई होगी। सीएम ने शुक्रवार को चतरा जिले के लावालौंग में नौ कुंडलीय महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लावालौंग में नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी उद्घाटन किया।
इटखोरी को बुद्धा सर्किट से जोड़ने की योजना
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इटखोरी को बुद्धा सर्किट से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी को पेयजल मिले, इसके लिए सरकार गंभीर है। लावालौंग की जनता पिछड़ापन की भावना छोड़, विकास में हाथ बटाएं और लावालौंग को आने वाले दो वर्षों में विकसित प्रखंड का दर्जा दिलाएं। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आधी आबादी को सशक्त बनाना होगा। सरकार कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन के विकास में जोर दे रही है। कृषि के क्षेत्र में कृषि, बागवानी, पशुपालन जैसे पेशे को अपनाने से विकास होगा। विकास के लिए शांति का वातावरण आवश्यक है। विकास नहीं होने से युवक-युवतियां मुख्यधारा से भटक गए हैं। शासन-शासक एवं जनता के बीच किसी प्रकार की खाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि लावालौंग के वासी अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराएं, इसके लिए सरकार पूर्ण सहयोग करेगी।
2018 तक झारखंड के सभी घरों में बिजली होगी
इसके बाद कल्याणपुर गांव में 'योजना बनाओ अभियान' कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब सरकार के उच्च पदाधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनके गांव के विकास की रूपरेखा तय करने में मदद कर रहे हैं। इसी परिदृश्य को सरकार ने साकार करने का संकल्प लिया है, जिसके तहत 'योजना बनाओ अभियान' की शुरुआत की गई है। गांव का विकास सभी के सहयोग पर निर्भर है। ग्रामीण नकारात्मक सोच हटाएं। 2019 तक स्वच्छ झारखंड के तहत शौचालय के लिए तीन लाख घर का चयन किया जा चुका है, निर्माण के लिए 12000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन्हें जमीन/रोजगार नहीं है, उन्हें रोजगार मनरेगा के तहत 150 दिन का काम जरूर दें। 2018 तक झारखंड के सभी घरों में बिजली होगी।
खबरें और भी हैं...