रांची। झारखंड विकास मोर्चा के नेता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रणव कुमार सिंह को शुक्रवार को दो अपराधियों ने गोली मार दी। घटना लापुंग थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर ही हुई। प्रणव कुमार सिंह थाना के ही समीप स्थित एक होटल के पास थे, तभी दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
प्रणव सिंह को दो गोली लगी है। एक गोली सीने में भी लगी है। इस घटना में उनका बांह भी टूट गया है। उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें मेडिका में एडमिट करवाया गया है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।