पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाह के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर बाबूलाल, बंधु ने किया सीएम आवास मार्च 1

लाह के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर बाबूलाल, बंधु ने किया सीएम आवास मार्च - 1

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम के प्रधान सचिव से हुई वार्ता, सोमवार तक मामले के समाधान का मिला आश्वासन
सीएम को पत्र लिखने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई, सरकार समर्थन मूल्य दे : बाबूलाल
फोटो माणिक बोस की
सिटी रिपोर्टर, रांची
रांची, खूंटी, कोल्हान व पलामू प्रमंडल के लाह उत्पादकों को केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने सीएम आवास मार्च किया। खूंटी से निकले इस मार्च का नेतृत्व खूंटी जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने किया। बाद में एक तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार से मिले और वार्ता की। संजय कुमार ने सारी बातों को सुनने के बाद कहा कि यह अत्यंत गंभीर मसला है। निश्चित ही इसका समाधान होना चाहिए। मौके पर उन्होंने रांची व खूंटी डीसी से बात की और सोमवार तक इसके समाधान का निर्देश दिया। इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के कई जिले में ग्रामीण लाह की खेती करते है और कई ग्रामीण उसे जंगल से चुनते हैं। कुसमी लाह का प्रति किलो ३२० रूपए व रागिनी लाह २२० रूपए प्रति किलो समर्थन मूल्य निर्धारित है। मगर मजबूरी में किसान व आदिवासी इसे प्रति किलो ७० से ८० रूपए बेचने को विवश हैं। आदिवासी कल्याण मंत्री द्वारा इसका समर्थन मूल्य लाह की बिक्री दूसरे राज्यों में लागू हो गया मगर झारखंड में नहीं। झारखंड लाह उत्पादन में अग्रणी राज्य है। इस मामले को लेकर उन्होंने सीएम को पत्र भी लिखा था मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवश होकर सड़क पर उतरना पड़ा है। इस मौके पर मुन्ना मल्लिक, मो यासिन अंसारी, सुबोध कुमार, विनोद कुमार, महादेव मुंडा, विनोद साहू, अध्योया राय, विनोद प्रसाद, अब्राहम टूटी, महादेव मुंडा, खुदिया मुंडा सहित हजारों की संख्या में लाह उत्पादक व झाविमो नेता उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...