रांची/खूंटी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता जीदन होरो की हत्या के विरोध में शनिवार को लोगों ने खूंटी बंद का आह्वान किया। लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह रोड जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की गई। रांची-खूंटी-चाईबासा मार्ग भी बंद कर दिया गया। इससे कई वाहन जाम में फंस गए। वहीं, इस रोड जाम में चाईबासा डीसी भी फंस गए।
डीसी के समझाने पर मामला हुआ शांत
जाम में चाईबासा डीसी के फंसने से उनके बॉडीगार्ड ने बंद समर्थकों के साथ मारपीट कर दी। फिर डीसी खूंटी थाने चले आए। पीछे-पीछे बंद समर्थक भी थाने पहुंचे और बॉडीगार्ड को सस्पेंड करने की मांग करने लगे। बाद में डीसी के काफी समझाने पर मामला शांत हुआ।
लगी वाहनों की कतार
-सुबह से सड़क जाम लगे होने से वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
-पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों को तैनात किया है।
-बंद समर्थकों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जीदन होरो के शव के साथ रोड जाम किया।
कल शाम हुई थी हत्या
-शुक्रवार की शाम पत्नी के साथ खरीदारी करने के झामुमो के वरिष्ठ नेता जीदन होरो (45 वर्ष) घर से निकले थे।
-तोरपा रोड स्थित पीपल चौक पर अपनी स्कॉर्पियो की ड्राइविंग सीट पर बैठे थे जीदन।
-इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने उनके सिर पर पिस्तौल सटाकर गोली मार दी।
-उस समय उनकी पत्नी खरीदारी के लिए दुकान में गई थीं। वारदात के बाद अपराधी कुंजला की ओर भाग गए।
काैन थे जीदन
-जीदन मूल रूप से लापुंग थाना के चालगी गांव के रहने वाले थे।
-वर्ष 2014 में उन्होंने झामुमाे के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...
फोटो: रंजीत प्रसाद।