फोटो: जनसुनाई सभा में मेयर आशा लकड़ा हुईं शामिल।
रांची। नगर निगम की ओर से शनिवार को हिंदपीढ़ी स्थित अमन यूथ सोसाइटी में जन सुनवाई कैंप का आयोजन किया गया। इसमें इसमें वार्ड नंबर 23, 24, 25, 26 और 30 के लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी। वार्ड नंबर 25 के लोगों ने मौके पर मेयर से कहा कि मैडम नल से नाली का पानी निकल रहा है। ऐसे में बीमारी फैलाने के लिए हमलोग टैक्स नहीं दे सकते।
मेयर ने सप्लाई पाइप लाइन की जांच करके उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया। कैंप में नाली, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाईट सहित अन्य समस्याओं को रखा गया। नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर उसका निपटारा एक सप्ताह में करने का आश्वासन दिया।
फोटो: संतोष चौधरी।