रांची। रैफ के सेकेंड इन कमांडेंट अश्विनी कुमार झा को अंतरराष्ट्रीय बेडेन पावेल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, अश्विनी कुमार झा को 22 फरवरी को इस अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय बेडेन पावेल अवार्ड बहुत प्रतिष्ठित अवार्ड है। इसके मिलने की घोषणा पर अश्विनी कुमार झा ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की है।