पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुद हमर ड्राइव कर एयरपोर्ट पहुंचे धोनी, फैन्स की उमड़ी भीड़

खुद हमर ड्राइव कर एयरपोर्ट पहुंचे धोनी, फैन्स की उमड़ी भीड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। इंडिया-श्रीलंका के बीच तीसरे और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच खेलने के लिए शनिवार को विशाखापत्त्नम रवाना हो गई। एमएस धोनी खुद ड्राइव कर अपनी चमचमाती हमर से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए फैन्स उमड़ पड़े, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। वहीं, दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ी होटल से विशेष सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे।
साथ में थे विक्रम राठौर
दूसरे टी-20 मैच हार का असर साफ तौर पर श्रीलंका टीम के खिलाड़ियों पर झलक रहा था। वहीं, इंडिया टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान थी। धोनी अपने घर से हमर ड्राइव कर निकले। उनकी बगल की सीट पर खिलाड़ी विक्रम राठौर बैठे हुए थे।
दूर से धोनी के हमर को देख प्रशंसक झूम उठे। धोनी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए फैन्स की भीड़ टूट पड़ी। पर सुरक्षा कर्मियों ने फैन्स नजदीक नहीं आने दिया।
आगे की स्लाइड्स पर देखें संबंधित PHOTOS :
फोटो : संजय कपरदार।
खबरें और भी हैं...