पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य में बंद सिनेमाघरों के मालिकों के साथ बैठक की सरकार, समस्याओं को होगा समाधान

राज्य में बंद सिनेमाघरों के मालिकों के साथ बैठक की सरकार, समस्याओं को होगा समाधान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राज्य में सिनेमा के लिये सकारात्मक माहौल बनाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में राज्य के हरेक जिला मुख्यालय में साप्ताहिक सिनेमा कार्यक्रम के तहत स्तरीय सुरुचिपूर्ण कलात्मक फिल्मों एवं क्षेत्रीय फिल्मों का हर सप्ताह प्रदर्शन किया जायेगा। सरकार जल्द ही राज्य में बंद पड़े सिनेमाघरों के मालिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार करेगी। शनिवार को सूचना भवन के सभागार में फिल्म नीति २०१५ के कार्यान्वयन के संबंध में स्थानीय फिल्मकारों की कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई।
झारखंड के सिने निर्देशकों/निर्माताओं को विशेष रुप से प्राथमिकता
बैठक में स्थानीय फिल्मकारों की राय थी कि समानान्तर सिनेमा, डाक्यूमेंट्री एवं शार्ट फिल्मों के प्रस्तावों को फीचर फिल्मों के प्रस्तावों से अलग रखा जाना उचित होगा। साथ ही फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान,पुणे एवं सत्यजीत रे फिल्म एवं टीवी संस्थान कोलकाता के पासआउट झारखंड राज्य के सिने निर्देशकों/निर्माताओं को विशेष रुप से प्राथमिकता दिया जाना उचित होगा। बैठक में मुख्य रुप से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप-निदेशक आनन्द, प्रकाश प्रबल महतो, अनिल सिकदार, धनंजय तिवारी,रमेश हांसदा, दीपक लोहार, युगल किशोर मिश्र, अनुज कुमार, मनोज चंचल, अमित मुण्डा, दशरथ हांसदा, महेश मांझी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...