पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब मोबाइल एप के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति होगी सुनिश्चित

अब मोबाइल एप के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति होगी सुनिश्चित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। खाद्य आपूर्ति एवं समाज कल्याण के विभाग सचिव विनय कुमार चौबे ने कहा कि अब मोबाइल एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। इसके तहत आंगनबाड़ी सेविका को प्रत्येक उपस्थित बच्चों की संख्या टाइप कर एसएमएस करना होगा। इस प्रकार की पूरे राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राप्त डाटा राज्य के पोर्टल पर जाएगा तथा वही से इसकी सत्यता की जांच कराई जाएगी। वे बोकारो समाहरणालय सभाकक्ष में आपूर्ति विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
फर्जी कार्ड धारियों का कार्ड डिलीट करने का निर्देश
बैठक में चौबे ने आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि डीलर रिटेनिंग का कार्य दिनांक २० फरवरी तक निश्चित रूप से कर लें। इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा। फर्जी कार्ड धारियों का कार्ड डिलीट करने का निर्देश दिया। जिला कल्याण पदाधिकारी को वृद्ध नागरिकों को विशेषकर ८० वर्ष या इससे उपर तथा विकलांगों के पेंशन वितरित किया जाना सुनिश्चित करने का निदेश दिया।
बैठक में उपविकास आयुक्त अरविंद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी अरुणा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सभी सीडीपीओ एवं बीएसओ उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...