रांची। इंडिया-श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच रविवार की शाम खेला गया। इससे पहले शनिवार को रांची से दोनों ही टीम विशाखापत्त्नम रवाना हुई। धोनी ने अपनी बेटी जिवा के साथ एक फोटो क्लिक करवाई, जो विभिन्न सोशल साइट्स पर वायरल हो गई है। इसके बाद एमएस धोनी खुद ड्राइव कर अपनी चमचमाती हमर से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। ऐसे पहुंचे एयरपोर्ट...
एयरपोर्ट पर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए फैंस उमड़ पड़े, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। वहीं, दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ी होटल से विशेष सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे।
कई ने ली सेल्फी
शनिवार को एयरपोर्ट पर सबसे पहले श्रीलंका की टीम पहुंची। इसके बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स पहुंचे। सबसे पहले बस से कोच रवि शास्त्री बाहर निकले। इसके बाद एक-एक कर प्लेयर्स बस से उतरकर टर्मिनल बिल्डिंग में गए। युवराज, रैना, शिखर धवन को देख फैंस काफी उत्साहित हुए। कई लोगों ने प्लेयर्स के साथ सेल्फी भी ली।
आगे की स्लाइड्स में देखिए रांची एयरपोर्ट पर पहुंची टीम इंडिया की फोटोज...