रांची। परियोजना कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में राज्य परियोजना कार्यालय में आमरण अनशन रविवार को भी जारी है। कर्मचारियों ने कहा है कि एकीकृत बिहार के समय से सेवा दे रहे हैं। इसके बाद भी फोर्थ वेतनमान मिल रहा है।
काफी कम वेतन मिलने से अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारी मुख्य मांगों में छठे वेतनमान के अलावा ग्रुप बीमा एवं चिकित्सा बीमा की सुविधा, एक सितंबर 2014 से भविष्य निधि में कटौती की जाए समेत अन्य मांग शामिल है। संघ ने कहा कि सरकार जबरन आंदोलन को दबाना चाहती है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।