राजधानी में आज तीन आत्महत्या
रांची : राजधानी में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इसमें डोरंडा जेवियर का एक छात्र और बरियातू में एक छात्रा भी शामिल है। छात्र बीकॉम का स्टूडेंट हैं। वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इसके पिता जैप-१० में है। वहीं, बीती रात बरियातू थाना के हाउसिंग कॉलोनी में एक छात्रा ने कीटनाशक खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। परिजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा बरियातू थाना में ही आलम नर्सिंग होम के पीछे भी एक व्यक्ति ने फांसी लगा ही है। तीनों घटना की सूचना पुलिस को दे गई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।