पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेंटाइन डे का विरोध, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों को भगाया

वेलेंटाइन डे का विरोध, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों को भगाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित जुबली पार्क में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वेलेंटाइन डे के मौके पर पार्क में पहुंचे प्रेमी जोड़ों को कार्यकर्ताओं ने खदेड़ दिया। खास बात तो यह रही कि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

रविवार होने की वजह से पार्क में काफी कम भीड़ थी। ज्यादातर परिवार के साथ ही लोग बैठे थे। वहीं, कुछ प्रेमी जोड़े भी पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन प्रेमी जोड़ों को भी डांटकर मौके से भगा दिया। कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर पार्क में पहुंचे थे।
खबरें और भी हैं...