पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से फिर एक्सन में होंगे भारत आैर श्रीलंका के खिलाड़ी 1

आज से फिर एक्सन में होंगे भारत आैर श्रीलंका के खिलाड़ी - 1

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: श्रीलंका टीम की कप्तान शशिकला श्रीवर्धने और भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज।
 
 
रांची। भारत आैर श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम सोमवार से आईसीसी वूमेंस चैंपियनशिप के अंतर्गत पहला एकदिवसीय मैच जेएससीए स्टेडियम में खेलेगी। दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय आैर तीन ट्वेंटी-20 खेेले जाने हैं। पहले मैच को लेकर जेएससीए की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। 
 
मैच सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रविवार को प्रैक्टिस की। प्रैक्टिस के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने-अपने ऑफिशियल के साथ मिलकर मैच जीतने की रणनीति भी बनाई। भारतीय टीम हालही में आस्ट्रेलिया दौरे से लौटी है। वहां टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि सीरीज नहीं बचा सके थे। दोनों टीमों को इस सीरीज में अपने-अपने रेटिंग सुधारने का अच्छा मौका मिला है।
 
जीतने को लेकर खिलाड़ी तैयार है : मिताली
टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि श्रीलंका से पहला मैच जीतने को लेकर खिलाड़ी तैयार है। हमारी टीम ने हाल में आस्ट्रेलिया टीम के साथ मैच खेला। वहां टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम इस प्रदर्शन को यहां भी दुहराने की कोशिश करेंगे। हमारे टीम में कई अच्छे स्पिनर है जो मैच का पासा पलटने का दम रखते है। स्टेडियम का आउट फिल्ड फास्ट है। हमें कम स्कोर पर श्रीलंका की टीम को रोकना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
 
पहले मैच में ही उलटफेर करेंगे : शशिकला
श्रीलंकाई टीम की कप्तान शशिकला श्रीवर्धने ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे खिलाड़ी पहले मैच में जरूर उलटफेर करेंगे। भारतीय टीम मजबूत है लेकिन हमारे खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं है। इस मैदान में टीम के बल्लेबाजों को रन बनाने का भरपूर मौका मिलेगा। साथ ही हमारी गेंदबाजी लाइन अप भी मजबूत है।
 
फोटो: आसिफ नईम।
 
खबरें और भी हैं...