पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य के १० जिला के हजारों बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की दवा

राज्य के १० जिला के हजारों बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। बच्चों में परजीवी कृमि संक्रमण का खतरा से निजात दिलाने के लिए सरकार की ओर से राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड के दस जिलाे में भी हजारों बच्चों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें एल्बेंडाजोल की दवा दी जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हुई।
विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों के सहयोग से इस अभियान की की गई शुरुआत
इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़, पलामू, सरायकेला और सिमडेगा में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य मित्रों ने बताया कि संक्रमित बच्चों के पेट में मामूली दर्द, उबकाई या जी मिचलाना, उल्टी, डायरिया या सुस्त लक्षण दिखता है।
केन्द्र की सेविकाओं को दिया गया निर्देश
ऐसा लक्षण दिखने पर बच्चे को खाली पेट में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा सकती है। आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य बच्चे को ही दवा दें। दवा देने के बाद बच्चों को स्कूल या आंगनबाड़ी केन्द्र में कम से कम दो घंटा तक रखना चाहिए। बच्चों में किसी तरह गड़बड़ी का लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
खबरें और भी हैं...