पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावर हाऊस चुटिया रेलवे क्रॉसिंग में फ्लाई निर्माण हो 1

पावर हाऊस चुटिया रेलवे क्रॉसिंग में फ्लाई निर्माण हो - 1

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: प्रदर्शन करते राष्ट्रीय स्वराज पार्टी के कार्यकर्ता।
रांची। राष्ट्रीय स्वराज पार्टी ने चुटिया पावर हाउस रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर की निर्माण कराने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांग से संबंधित ज्ञापन रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नाम रांची रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एच.के. शर्मा को सौंपा।
लोगों को होती है समस्या
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि रांची के चुटिया पावर हाउस स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराना अति आवश्यक हो गया है। इस रेलवे लाइन पर ट्रेनों का बहुत अधिक परिचालन है। इसके कारण रेलवे क्रॉसिंग के फाटक घंटों बन्द रहते हैं। चुटिया मोहल्ला, पावर हाउस रोड, पावर हाउस कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, कृष्णापुरी, राजनगर, जगदेव नगर, द्वारकापुरी, अयोध्यापुरी एवं अन्य मुहल्लों के 50 हजार से भी अधिक की आबादी रेलवे क्रॉसिंग से प्रभावित है। रेलवे क्रासिंग से हजारों लोगों को रोजाना आना-जाना करना पड़ता है। अधिक समय तक फाटक बंद होने से लोगों को काफी समस्या होती है।
फोटो: संजय कपरदार।
खबरें और भी हैं...