रांची/गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बगोदर थानाक्षेत्र में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के जुलूस में एक कंटेनर घुस गया। 12 लोगों की मौत हो गई। घायल बच्चों की चीत्कार और वहां का दृश्य देख मांओं की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठ। लाशें सड़क पर यहां-वहां बिखरी पड़ी थी।
कैसे हुआ हादसा...
घटना के बाद आक्रोशित हुए लोग
-चार पहिया लदा कंटेनर वाहन जो धनबाद से बरही की ओर जा रहा था, विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों पर काल बनकर घुस गया।
-आठ लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो की मौत बगोदर स्थित सीएचसी, एक धनबाद जाने के क्रम में व एक ने हजारीबाग में दम तोड़ दिया।
-तकरीबन साढ़े सात बजे पुलिस प्रशासन ने मीना जेनरल अस्पताल का एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजा तो आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे से शीशे को चकनाचूर कर दिया।
-वहीं, पास खड़ी बगोदर पुलिस को भी खदेड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में अपने बच्चों को गंवाने वाली माताएं बार-बार बेहोश हो रहीं थीं।
बगोदर के चर्चित अमीन ने बेटा व पोता खोया
बगोदर विष्णुगढ़ के चर्चित अमीन हरिनारायण मोदी ने इस हादसे में बेटा-पोता दोनों को खो दिया है। बेटा संजय मोदी व पोता गौतम मोदी उसी जुलूस में शामिल था। इस परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए वीडियो और फाेटोज...
वीडियो/फोटो: परमानंद बर्णवाल।