पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कॉलेज कर्मचारी महासंघ ने चल रही हड़ताल की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए महासंघ ने वीमेंस कॉलेज, रांची में वृहद परिषद और राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें पांचों विश्वविद्यालयों के अध्यक्ष, सचिव और सभी डेलिगेट शामिल होंगे। इधर बुधवार को भी रांची यूनिवर्सिटी समेत पांचों विश्वविद्यालयों के कॉलेज कर्मचारी अपने-अपने कॉलेज में धरना दिया। इस क्रम में एचआरडी के खिलाफ नारेबाजी भी की। महासंघ ने कहा कि कर्मचारियों के साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। बार-बार समझौता होता है, लेकिन लागू नहीं होता है।
रिटायरमेंट एज 62 साल हो
महासंघ के महामंत्री ने कॉलेज कर्मचारी लंबे समय रिटायरमेंट एज 60 से 62 साल करने की मांग कर रहे हैं। बिहार में पहले ही कॉलेज कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति उम्र पहले ही 62 साल कर दिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.