पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन लेने बैंक गए आईआरबी के चार जवानों की मौत, दस घायल

वेतन लेने बैंक गए आईआरबी के चार जवानों की मौत, दस घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला/रांची। राजधानी रांची से सटे गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र के जरिया के समीप बुधवार चार बजे पुलिस की 407 गाड़ी व ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। पुलिस गाड़ी बीच सड़क पर दो बार पलटी खाई। गाड़ी में बैठे इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के सभी 14 जवान बीच सड़क पर फेंका गए। सभी को गंभीर चोट लगी। घटना स्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। वहीं कामडारा अस्पताल में दो जवानों ने दम तोड़ा। घायल जवानों को तुरंत रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। सभी जवान कामडारा थाना में पदस्थापित थे।


जानकारी के अनुसार जवानों का दो महीने का वेतन बैंक खाता में आया था। सभी जवान बैंक से पैसा निकालने तोरपा गए थे। वहां से लौटने के क्रम में सिमडेगा से रांची जा रही ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी भाग गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया।

आप भी तस्वीरों में देखिये दर्दनाक हादसा -