पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट नंबर चार के पास भाड़े के मकान में रहनेवाले दस साल के राज भुइंया और उसकी मां की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें घर के अंदर ही बिस्तर पर पड़ी हुई थी। घर में बाहर से दरवाजे में ताला बंद था। शंका है कि इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे राज के पिता प्रदीप भुइंया का ही हाथ है। घटना के बाद से प्रदीप फरार है। पुलिस उसे खोज रही है। दोनों लाशें क्षत विक्षत हो गई थी। इस कारण आशंका जताई गई है कि इनकी हत्या दो तीन दिन पहले की कर दी गई थी।
मौके पर पहुंची धुर्वा पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। एफएसएल ने वहां से कुछ प्रदर्श जुटाए हैं। मां बेटे की हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस दोहरे हत्याकांड को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रही है। ज्यादा चर्चा है कि महिला का किसी और से नाजायज संबंध रहने के शक में उसके पति ने उसे और बेटे की हत्या कर फरार हो गया।
घर से दुर्गंध निकलने पर हुआ शक
प्रदीप भुइंया अपनी पत्नी और बेटे राज के साथ पिछले चार साल से धुर्वा चेक पोस्ट नंबर चार के पास अम्बिका सिंह के मकान में भाड़े में रहते थे। आसपास के लोगों से इनका मिलना जुलना भी कम था। इस कारण पड़ोस में रहनेवाले लोग प्रदीप की पत्नी का नाम भी नहीं जान पाए थे। उनकी पत्नी घर से बहुत कम निकलती थी। बुधवार को प्रदीप के घर के अंदर से बहुत दुर्गंध आ रहा था। इसपर लोगों को शक हुआ। इसकी सूचना धुर्वा पुलिस को दी गई।
मिली खबर पर मौके पर पहुंचे धुर्वा के इंस्पेक्टर बीएन सिंह ने देखा कि घर के बाहर दरवाजे में ताला लगा हुआ है। इसके बाद ताला तोड़ कर दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देख पुलिस दंग रह गई। बिस्तर पर मां बेटे की लाशें पड़ी हुई थी। दोनों का गला काट कर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर एफएलएल की टीम को बुलाई और वहां से कुछ प्रदर्श जुटाई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.