पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुमला/रांची। रांची से सटे घोर नक्सल प्रभावित गुमला जिले के नवनियुक्त एसपी राकेश बंसल गुरुवार को दो घंटे के लिए टीचर बन गए। उन्होंने उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका हाई स्कूल व इंटर कॉलेज गुमला की छात्राओं को पढ़ाया। अवसर था एसपी के साथ छात्राओं के विचारों के आदान प्रदान का। एसपी ने छात्राओं से कई सवाल किए।
एसपी ने लड़कियों से पूछा कि वे क्या बनना चाहती हैं? किसी ने आईएएस, आईपीएस तो किसी ने बीडीओ व नर्स बनने की बात कही। लड़कियों के जवाब के बाद एसपी ने पदों के महत्व व उन पदों में रहकर जनता के प्रति काम करने की जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऊंचे पद पर पहुंचना बड़ी बात नहीं है। उस पद पर रहकर काम करना बड़ी बात है। क्योंकि आईएएस, आईपीएस व डॉक्टर अगर शिक्षित बनकर काम करते हैं, तो समाज सुंदर होता है। परंतु अभी के दौर में समाज में सहनशीलता व मानव मूल्य कम होते जा रहे हैं।
आप भी आगे की स्लाईड्स पर क्लिक कर के देखिये कार्यक्रम की तस्वीरें -
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.