पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुमला/रांची। रांची से सटे गुमला जिले के कामडारा थाना के रायबा गांव में बुधवार की रात नक्सलियों ने दो युवकों कोटबो टुकूटोली गांव के सबन टोपनो व टिटही धीमटोली के सुनील सुरीन की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों को चार चार गोली मारी गई है। घटना स्थल से पुलिस ने 315 बोर के आठ खोखा बरामद किया है। हत्या किस नक्सली संगठन ने किया है इसका पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार मारे गए दोनों युवक अपराधी प्रवृति के थे। जेल भी जा चुके हैं।
अपराधी तिलकू गिरोह के लिए काम करते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक रायबा में वेनेदिक्त टोपनो के साला के घर में बड़ा गोतिया में भाग लेने आए थे। रात 10.30 व 11 बजे के बीच आठ दस की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उस समय सबन व सुनील सो रहे थे। नक्सली दोनों युवकों को उठाकर ले गए और गांव के ही एडवर्ड बारला के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह को जब गांव के लोग जागे, तो खेत में शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। कामडारा थाने के पुअनि बीपी रजक घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।
पोजे से रायबा बड़ा गोतिया आया था
ग्रामीणों ने बताया कि रायबा गांव में पोजे गांव से बड़ा गोतिया आया था। रात दस बजे तक खाने पीने व नाचने गाने का दौर चला। इसके बाद सभी सो गए। सबन व सुरीन दोनों दोस्त थे। इसलिए दोनों एक साथ घर के आंगन में सो गए। इसके बाद रात को आठ दस हथियारबंद लोग पहुंचे और दोनों को उठाकर ले गए। सुबह को पता चला कि दोनों की हत्या हो गई। घटना के बाद रायबा गांव में दहशत है। ग्रामीण डर से कुछ बताने से डर रहे हैं।
सोमवार को घर से निकला था सुरीन
मससलन सुरीन ने बताया कि उसका बेटा सुनील सुरीन सोमवार को घर से यह कहकर निकला था कि एक दोस्त की शादी है। उसके बारात में जाना है। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। बुधवार को वह गांव में किसी के पास फोन किया और बोला की रायबा गांव में बड़ा गोतिया आए हैं। कल घर आएंगे।
दो माह पहले जेल से निकला था सबन
कुंजल टोपनो ने बताया कि उसका बेटा सबन टोपनो मंगलवार को घर से निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। दो माह पहले ही वह जेल से निकला है। वह क्या करता था। किससे रहता था। कुछ पता नहीं। सुबह को पता चला कि हत्या हो गई है, तो यहां आए।
दुष्कर्म व हत्या की प्राथमिकी दर्ज है
मृतक सबन टोपनो के ऊपर दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज है। दुष्कर्म मामले में वह जेल गया था। वहीं विधिनचुंआ में पुलिस व तिलकू गिरोह के साथ हुए मुठभेड़ में वह शामिल था। वहीं मृतक सुनील सुरीन पर अपने ही गांव के जोहन सुरीन की हत्या का आरोप है। 2011 में वह जेल गया था। 2012 में जेल से छूटा था।
दोनों युवकों को किसने व क्यों मारा है। इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक सबन फिलहाल में ही जेल से छूटा था। दोनों पर थाना में मामला दर्ज है। हत्या के कारणों को पुलिस जांच कर रही है। - दीपक कुमार, एसडीपीओ, बसिया.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.