पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्षय तृतीया पर खरीदें गोल्ड क्वाइन, पोस्ट ऑफिस दे रहा 7.5 प्रतिशत छूट

अक्षय तृतीया पर खरीदें गोल्ड क्वाइन, पोस्ट ऑफिस दे रहा 7.5 प्रतिशत छूट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पोस्ट ऑफिस द्वारा लोगों को गोल्ड क्वाइन खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इसके तहत पोस्ट ऑफिस विशेष छूट की घोषणा की है। क्वाइन के दर पर 7.5 प्रतिशत छूत मिलेगी। यह ऑफर 13, 15 और 16 जून को मिलेगा। यह ऑफर राजधानी के सभी पोस्ट ऑफिस में लागू रहेगा।

13 जून को काउंटर देर तक खुला रखने की भी योजना है, जिससे हर खरीदार को क्वाइन मिल सके। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस द्वारा क्वाइन की खरीद पर सात प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह ऑफर 30 जून तक लागू रहेगा। गौर तलब है कि पोस्ट ऑफिस के गोल्ड क्वाइन 24 कैरट का होता है और इसमें शुद्धता की गारंटी 99.9 प्रतिशत है।