पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/जमशेदपुर। अगर आप पंप पर पेट्रोल लेने जा रहे हैं, तो इसकी कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है। यह अंतर छह पैसे तक हो सकता है। इस बात का खुलासा डीबी स्टार की पड़ताल में हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 30 अप्रैल की आधी रात को पेट्रोल की कीमत में कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद अनेक कंपनियों ने अपने हिसाब से पेट्रोल की कीमत तय कर दी। शहर में इंडियन ऑयल, एचपी और भारत पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं। रोजाना तीन हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री होती है। इन कंपनियों की कीमतों में छह पैसे तक अंतर होता है। इससे ग्राहकों को रोजाना 2000 रु. की चपत लग रही है।
शहर में दस कदम की दूरी पर पेट्रोल की कीमतों में अंतर दिख रहा है। प्रति लीटर तकरीबन छह पैसे का अंतर है। इसको लेकर ग्राहक परेशान हैं। अक्सर कीमत को लेकर ग्राहकों और पंप संचालकों में कहा-सुनी हो जाती है। 30 अप्रैल की आधी रात को पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल की कीमत में कटौती की घोषणा की थी। घोषणा के मुताबिक एक मई से प्रति लीटर तीन रुपए कम करने की बात कही गई थी। इससे ग्राहकों में खुशी थी। नई कीमतें तो लागू हुईं, लेकिन तीनों कंपनियों की कीमतों में अंतर दिखा। शहर में प्रतिदिन तीन हजार लीटर पेट्रोल की खपत होती है। ऐसे में छह पैसे के हिसाब से प्रतिदिन ग्राहकों को दो हजार रुपए का चूना लग रहा है।
ग्राहकों की शिकायत पर डीबी स्टार की टीम खबर कर पड़ताल करने निकली। सच्चाई का पता लगाने के लिए टीम ने अनेक पेट्रोल पंपों का मुआयना किया। इस दौरान, कुछ पंपों के पास रुककर बाइक में पेट्रोल भराया। इसमें पेट्रोल की कीमत में अंतर दिखा। अनेक कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग दर तय की गई है। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर प्रति लीटर 62.38 रुपए, तो भारत पेट्रोलियम के पंप पर 62.42 रुपए और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर 62.43 प्रति लीटर की दर से कीमत वसूले जा रहे हैं।
आप भी आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर के जानिए पूरा मामला -
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.