पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंगर मीका ने फिर दिया बेतुका बयान, उठकर चल दिए लोग

सिंगर मीका ने फिर दिया बेतुका बयान, उठकर चल दिए लोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। विवादास्पद गायक मीका का कहना है कि उनकी नजरों में प्रेस की कोई अहमियत नहीं है। रांची में शुक्रवार की देर शाम उन्होंने कहा कि मैं गायक हूं और केवल अपने फैन्स की कदर करता हूं। मैं यहां कार्यक्रम करने आया हूं न कि प्रेस वालों से मिलने। मुझे प्रेस वालों से मिलने का काई शौक नहीं है।

यह बातें मीका ने उस समय कहीं जब वह प्रेस कांफ्रेंस में निर्धारित समय छह बजे की जगह आठ बजे पहुंचे। दो घंटे से इंतजार कर रहे पत्रकारों ने जब उनके लेट आने का कारण पूछा, तो उनका जवाब था कि मैंने प्रेस कांफ्रेंस नहीं बुलाई है। आप जा सकते हैं। इतना सुनते ही वहां मौजूद विभिन्न समाचार पत्रों के संवाददाता और इलैक्ट्रानिक मीडिया के लोग उठकर चल दिए।


इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में मीका ने अपने शानदार परफार्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। बड़ी संख्या में मौजूद लोग मोरहाबादी स्थित फुटबाल स्टेडियम में देर तक झूमते रहे।

आप भी देखिए मीका के कार्यक्रम की तस्वीरें -


फोटो : संजय कपरदार।