पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता ही करता था अपनी बेटी से रेप, मां ने दर्ज कराई

पिता ही करता था अपनी बेटी से रेप, मां ने दर्ज कराई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी उसके पिता रमेश उरांव के खिलाफ मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी पीडि़ता की मां के बयान पर दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि रमेश उरांव अक्सर शराब की नशे में रात में अपने घर लौटता था और 13 साल की अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। यह सिलसिला लंबे अर्से से जारी था। पुलिस ने बताया आरोपी रमेश उरांव मूल रूप से लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चामगुरू गांव का रहनेवाला है।

ढाई साल की बच्ची के साथ रेप, शर्मसार हुआ इलाका

पगमिल के हास्मिया कॉलोनी निवासी मो कलाम उर्फ पिंटू ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रांची से सटे हजारीबाग शहर को शर्मसार कर दिया है।

सदर पुलिस इस घटना को गंभीरता से लिया है। एसपी मनोज कौशिक, डीएसपी सतीशचंद्र झा, सदर थाना प्रभारी से जुड़े हैं। आरोपी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में रखा गया है। जहां इलाज जारी है। मालूम हो कि घटना के दिन स्थानीय लोगों के आक्रोश का कोपभाजन गुनहगार मो कलाम बना था।

पीडि़ता की मां के बयान पर सदर थाना में कांड संख्या 313/13 धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें मो कलाम उर्फ पिंटू को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। शुक्रवार को पीडि़ता का मेडिकल जांच डॉ.आरएस वंदना ने किया। जबकि उम्र की जांच दंत चिकित्सक डॉ वैद्य राजन ने किया। अस्पताल सूत्र के अनुसार मेडिकल जांच में पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट में दो मिली मीटर का एक स्क्रैच पाया गया है। पुलिस ने जांच के लिए बच्ची के कपड़े को रखा है।

घटनाक्रम

सूचक ने पुलिस के समक्ष जो बयान दिया है उसके मुताबिक उसके पति हजारीबाग के एमआरएफ टायर रिसौलिंग दुकान में मजदूरी करता है। वह शहर के सुदूरवर्ती गांव का रहने वाला है। पांच दिन पूर्व 4 मई को मो कलाम के घर पर किराए का मकान लिया और शिफ्ट किया।

कलाम के घर में आए पांच दिन भी नहीं गुजरे थे कि यह घटना घट गई। बच्ची को कलाम कभी बिस्किट तो कभी गोद लेने के बहाने उसके कमरे में आता और उठाकर अपने कमरे में ले जाया करता था। गुरुवार को सुबह 8 बजे बच्ची की मां खाना बना रही थी। बच्ची खेल रही थी। तभी 32 वर्षीय कलाम उसके पास पहुंचा, बिस्किट थमाया और गोद में उठाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।

सौतेले भाई ने दोस्तों के साथ किया बहन का अपहरण

चरही बालिका उच्च विद्यालय के नौवीं कक्षा की छात्रा नेहा कुमारी का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण उसके सौतेले भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया। घटना मंगलवार को दिन दहाड़े उस समय घटी जब छात्रा स्कूल से वापस घर लौट रही थी।


क्या है मामला

अपहृत छात्रा की मां पारो देवी ने चरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि उसके पूर्व पति अवधेश सिंह के पुत्र संजय कुमार ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मेरी बेटी का अपहरण कर लिया। अपहरण के दो-तीन दिनों तक सगे- संबंधियों के यहां खोजबीन की। नहीं मिलने पर पिता सुजीत मुंडा और माता पारो देवी बहेरा निवासी ने 13 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी के अपहरण की प्राथमिकी बुधवार की शाम चरही थाना में दर्ज कराई।

घटना के बावत सुजीत मुंडा एवं पारो देवी ने बताया कि सात मई को हमलोग घर पर नहीं थे। बेटी स्कूल गई हुई थी। स्कूल से घर नहीं लौटने पर हमलोगों ने काफी खोजबीन किया। पर बेटी नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि तीन लड़के आए थे। जो मोटरसाइकिल से मेरी पुत्री को जबरदस्ती ले गए। शोर मचाए जाने के बाद जब तक ग्रामीण एकत्र हुए तीनों मोटरसाइकिल से मेरी पुत्री को ले कर भाग गए।

आवेदन में पिता सुजीत मुंडा एवं माता पारो देवी ने पूर्व पति अवधेश सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह, इनके दो दोस्तों रमेश लोहरा और लोहा सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया है। दंपत्ति ने पुत्री को रांची के लालपुर में होने की आशंका व्यक्त किया है। चरही थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद मामले की छानबीन कर लड़की बरामद करने में जुट गये है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सफलता नहीं मिली थी।