पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में अकेली थी दोस्त की पत्नी, मौक देख कर डाला रेप

घर में अकेली थी दोस्त की पत्नी, मौक देख कर डाला रेप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिरिडीह/रांची। झारखंड में बलात्‍कार की तीन घटनाओं ने रिश्‍तों को शर्मसार कर दिया है। दोस्‍त ने दोस्‍त की पत्‍नी को तो बाप ने बेटी और मकान मालिक ने किराएदार की छोटी-सी बच्‍ची का बलात्‍कार कर डाला। इन घटनाओं से पूरा झारखंड एक बार फिर शर्मसार हुआ है।

गिरिडीह में दोस्ती का लाभ उठाकर घर आना जाना कर रहे एक युवक ने घर में अकेली पाकर दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद अगली सुबह घर लौटते ही इसकी जानकारी होने पर पीडि़ता के पति ने जब उससे पूछ-ताछ की तो दोनों में जमकर हाथापाई हुई। आरोपी और उसके एक सहयोगी ने मिलकर पीडि़ता के पति की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। (जानिए, 80 साल की महिला से रेप: बलात्‍कार के वक्‍त और बाद में क्‍या चलता रहता है पीड़ित के दिमाग में)

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोड़ो हवाई अड्डा मोहल्ले का है। बताते हैं कि बोड़ो निवासी पप्पू साव सीसीएल क्षेत्र में कोयला के कारोबार से जुड़ा है। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ बोड़ो में ही रहता है। बताते हैं कि इसी मोहल्ले में संचालित गैरेज में कोडरमा निवासी अजय शर्मा काम करता है। अजय और पप्पू में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद अजय का पप्पू के घर आना जाना होने लगा। गुरुवार रात लगभग 9.00 बजे अजय उसका घर पहुंचा। रात्रि ड्यूटी में पप्पू के काम पर चले जाने के कारण वहां उसकी पत्नी को उन्होंने अकेला पाया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। सुबह ड्यूटी से लौटने पर पीडि़ता ने पूरी घटना से पति को अवगत कराया। इसे लेकर पीडि़ता का पति उसे पूछने गया तो दोनों में मारपीट हो गई। इसी दौरान अजय के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने उसके माथे में रड से हमला कर दिया।

संबंधित खबरें

पिता ही करता था अपनी बेटी से रेप, मां ने दर्ज कराई FIR

गीतिका से अप्राकृतिक सेक्स करता था कांडा, अंकिता से पैदा कर चुका है बच्‍चा

बलात्‍कार के वक्‍त और बाद में क्‍या चलता रहता है पीड़ित के दिमाग में, जानिए

बीवी को जलाने के बजाय कर दिया था दफन, बच्‍चों को भी अक्‍सर श्मशान ले जाता था हवलदार

महिला को घर से उठाया, कपड़े उतारे, पेड़ से टांगा और सरेआम की पिटाई

आवरागर्दी करते हुए ही आखें चार कर ली थीं दरिंदे मनोज ने, उसकी हरकतों से मुसीबत में था परिवार

आज की खास खबरें