पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। सांसद सुबोधकांत सहाय ने शनिवार को कांके प्रखंड के अर्जुन मुंडा समेत कई ग्रामीणों के बीच ट्रैक्टर और टाटा विंगर (सवारी गाड़ी) की चाबी सौंपी। मौका था कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कल्याण कल्याण विभाग की ओर से विशेष केंद्रीय सहायता अंतर्गत अनुसूचित जनजाति व्यक्तियों के बीच परिसंपत्ति वितरण का।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहाय, उपायुक्त विनय कुमार चौबे, डीडीसी संत कुमार वर्मा, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। इस अवसर पर सहाय ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर अभी तक 92 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया है। आज 21 ट्रैक्टर और 7 सवारी गाडियां बांटी गयी। लाभुक इसका इस्तेमाल खुद करें। इसे बिक्री नहीं करें। संचालन जिला कल्याण पदाधिकारी डीपी राउत ने किया। रातू प्रखंड के सर्वाधिक लोगों को इसका लाभ मिला। इसके बाद मांडर, बुढ़मू, कांके और फिर चान्हो के लाभुक पहुंचे थे।
डीसी ने पूछा ड्राइविंग लाइसेंस है
कार्यक्रम में जब बुढ़मू प्रखंड के कुलवे गांव की सुधन देवी ट्रैक्टर की चाबी सांसद के हाथ से लेने पहुंची तो डीसी साहब ने पूछा कि ड्राइविंग लाइसेंस है। सुधन ने कुछ बोला नहीं। वहीं, बुधनी ने कहा कि उनके बेटों के पास भी लाइसेंस नहीं है। रातू को छोड़कर अन्य प्रखंड के लाभुकों ने कहा कि इस बार रातू प्रखंड के लोगों को सबसे अधिक ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी मिला है। सब प्रखंडों को बराबर बराबर हक मिलना चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.