पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। आठ अप्रैल को रांची नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षद के चुनाव के दौरान 29 अफसरों द्वारा बरती गयी लापरवाही को उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने गंभीरता से लिया और इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक और विभागीय कार्यवाही चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। चौबे ने इस आशय का पत्र संबंधित कर्मचारियों के विभागों को भेजा है।
इसके तहत कुल 17 विभागों के अफसर शामिल हैं। चुनाव के दौरान इन सभी की नियुक्ति पीठासीन पदाधिकारी के रूप में की गयी थी। इनमें एचईसी, सेल, मेकन, जिला शिक्षा विभाग, तरस रिसर्च नगड़ी, जिला साक्षरता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पलांडू, कल्याण विभाग समेत 17 विभागों के अफसर शामिल हैं। विभागीय कार्यवाही के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी कार्तिक कुमार प्रभात को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। चौबे ने कहा कि जल्द से जल्द उक्त अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर रिपोर्ट सौंपे। मालूम हो कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोजन के सचिव ने भी गंभीरता से लिया था और 22 अप्रैल को उपायुक्त को पत्र भेजकर ऐसे पीठासीन पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने की स्वीकृति दी थी।
इन अफसरों पर गिरी गाज
अफसरों पर लगा यह आरोप
इन सभी अफसरों के खिलाफ मतदान के उपरांत अपने निर्वाचन कर्तव्य में लापरवाही बरते जाने के कारण पोल्ड ईवीएम को संबंधित बज्र गृह में जमा नहीं करने के कारण रांची निगम निकाय चुनाव की प्रक्रिया बाधित हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.