पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिटायर्ड शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच एरियर मद की राशि वितरण करना शुरू कर दिया है। सात दिनों में शिक्षकों और कर्मचारियों के खाते में एरियर राशि चली जाएगी। इसमें शिक्षकों के छठे वेतनमान और कर्मचारियों के पंचम वेतनमान का एरियर है। रविवार को अवकाश के बाद भी आरयू मुख्यालय खुला रहा। रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी समेत विवि के एकाउंट शाखा के कर्मचारियों ने एरियर वितरित करने का कार्य किया। गौरतलब है कि रिटायर्ड शिक्षकों ने एरियर राशि को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद एचआरडी ने इस मद में राशि निर्गत की है।
सेवानिवृत्तों के लिए 34 करोड़
मानव संसाधन विकास विभाग ने रिटायर्ड शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए 34 करोड़ रुपए आरयू को दिया है। आरयू प्रशासन के अनुसार इस राशि से आठ सौ शिक्षाकर्मियों को लाभ मिलेगा। इसमें 600 शिक्षक और 200 कर्मचारी हैं।
वर्किंग के लिए सात करोड़
रांची यूनिवर्सिटी में 15 अंगीभूत कॉलेज हैं। इसमें 11 कॉलेजों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन विकास विभाग ने सात करोड़ रुपए दिए हैं। इस राशि से कर्मचारियों को पंचम वेतनमान का एरियर भुगतान किया जा रहा है।
एरियर वितरण की प्रक्रिया शुरू
रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एचआरडी से एरियर मद में प्राप्त राशि को वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के खाते में राशि चली जाएगी। -डॉ. अमर कुमार चौधरी, रजिस्ट्रार, आरयू
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.