पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। रांची यूनिवर्सिटी समेत पांचों विश्वविद्यालयों के कॉलेज के कर्मचारियों ने तेवर तल्ख कर लिए हैं। सोमवार को राजधानी के किसी भी कॉलेज में क्लास नहीं चलने दी। कर्मचारियों ने शिक्षकों से कक्षाएं नहीं लेने का आग्रह किया। स्टूडेंट्स से भी कर्मचारी हड़ताल का समर्थन मांगते देखे गए। इस क्रम में कॉलेज कर्मचारियों ने एचआरडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झारखंड विवि एवं कॉलेज कर्मचारी महासंघ के बैनर तले यह अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है। हड़ताल का नेतृत्व महामंत्री शिवजी तिवारी, पवन जेडिया, अरविंद सिंह, श्रवण कुमार सिंह, शैलेंद्र पाठक समेत अन्य ने किया। रांची कॉलेज में कक्षाएं नहीं चलीं लेकिन परीक्षाएं हुईं।
एसएस मेमोरियल में जड़ा ताला
एसएस मेमोरियल कॉलेज के कर्मचारियों ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए कॉलेज के मेन गेट मे ही ताला जड़ दिया। इस कारण एक शिक्षक कॉलेज में नहीं जा सके। एक घंटे बाद 11.30 बजे प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह के आग्रह पर ताला खोल दिया। अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह व सचिव श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एक कक्षाएं नहीं चलीं।
वीमेंस कॉलेज में नहीं हुई परीक्षाएं
वीमेंस कॉलेज में हड़ताली कर्मचारियों क्लास के साथ ही परीक्षाएं भी नहीं दी। महासंघ के अरविंद कुमार ने बताया कि मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार को होने वाली थी। इसे नहीं होने दिया गया।
यह है कर्मचारियों की मांग
-अंगभूत और नवांगीभूत कॉलेज के सभी कर्मियों का पंचम वेतनमान निर्धारण हो।
-राज्य कर्मचारियों की तरह कॉलेज कर्मचारियों को एसीपी का लाभ मिले।
-बिहार के तर्ज पर झारखंड के कॉलेज कर्मियों का रिटायरमेंट एज 62 साल हो।
विवि मुख्यालय पर प्रदर्शन कल
रांची समेत पांचों यूनिवर्सिटी के मुख्यालयों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मई को कॉलेज कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 18 मई को राजभवन के समक्ष सामूहिक आत्मदाह करेंगे। - शिवजी तिवारी, अध्यक्ष महासंघ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.