पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियुक्ति परीक्षाओं के रिकार्ड रखने का अवधि तय, जेपीएससी ने किया नोटिफिकेशन

नियुक्ति परीक्षाओं के रिकार्ड रखने का अवधि तय, जेपीएससी ने किया नोटिफिकेशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा ली जाने वाली नियुक्ति परीक्षाओं के रिकार्ड कार्यालय में रखने की अवधि निर्धारित कर दी गई। उत्तर पुस्तिकाएं और कापियां कितने दिनों तक आयोग कार्यालय में रखी जाएंगी। जेपीएससी ने नियम में किए गए संशोधन का नोटिफिकेशन कर दिया है। इसकी प्रति राजभवन और मुख्य सचिव समेत आला अधिकारियों को भेज दी गई है। इसमें नियुक्ति परीक्षाओं के सफल छात्रों के मेरिट लिस्ट तैयार के मेथड के बारे में भी बताया गया है। पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।


ऐसे तैयार होगा मेरिट लिस्ट

चेयरमैन के द्वारा परीक्षा नियंत्रक और सचिव की सहमति से सदस्यों का मनोनयन कर कमेटी गठित की जाएगी। गठित कमेटी फाइनल मेरिट लिस्ट एवं माक्र्स का टेबुलेशन रजिस्टर का स्क्रूटनी (सूक्ष्मता से जांच) करेंगे।


रिकार्ड सुरक्षित रखने की अवधि

-सरकार से मिले नियम व निर्देश और कमीशन द्वारा लिए निर्णय का रिकार्ड परमानेंट रहेगा।
-विधान सभा द्वारा पूछे गए प्रश्नों को पांच साल तक आयोग कार्यालय में रहेगा।
-एप्लिकेशन फार्म, आंसर स्क्रिप्ट, माक्र्स फाइल, परीक्षा की तैयारी से संबंधित फाइल दो वर्ष के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
-जिन परीक्षाओं का मामला कोर्ट में है या जांच चल रही है, उसे जांच पूरी होने और कोर्ट का फैसला आने तक रिकार्ड में रहेगा।
-रिजल्ट का ऑरिजनल फाइल, पेपर सेटर, मॉडरेटर, परीक्षक और सिटिंग प्लान से संबंधित कागजात 10 साल तक आयोग कार्यालय में सुरक्षित रहेगा।
-अभ्यर्थियों की जन्मतिथि और कांफिडेंशियल पेमेंट का ब्योरा का रिकार्ड पांच साल तक रहेगा।
-एडमिट कार्ड संबंधित फाइल का रिकार्ड एक साल सुरक्षित रहेगा।
-सबजेक्ट एक्सपर्ट व ब्लैक लिस्टेड की लिस्ट और मेरिट लिस्ट और माक्र्स का टेबुलेशन रजिस्‍टर परमानेंट आयोग में रखा जाएगा।


रिक्रूटमेंट सेक्शन का यह है कार्य

-सरकार से प्राप्त रिक्तियों का प्रस्ताव, विषय विशेषज्ञों को दिए गए पत्र, अभ्यर्थी को दिया जाने वाला नियुक्ति पत्र, नियुक्ति का सप्लिमेंटरी लिस्ट, उपस्थित अभ्यर्थियों का लिस्ट, अप्लीकेशन का पहला हिस्सा और अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित फाइल पांच साल के लिए रहेगा।
-अभ्यर्थियों का एप्लिकेशन फार्म का रिकार्ड दो साल के लिए आयोग कार्यालय में सुरक्षित रहेगा।