पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलोहरदगा/रांची। मां, मैंने अपनी पहली तनख्वाह आपके चरणों में अर्पित की है। यह मदर्स डे का तोहफा नहीं बल्कि इस बात का प्रमाण है कि आपकी और बाबा की मुझपर असीम कृपा का पहला फल है। आप दोनों को अब कठिन परिश्रम की जरूरत नहीं है। आपने मुझे इस काबिल बनाया है कि मैं पूरी उम्र आप दोनों की अच्छी देखभाल कर सकूं।
ये बातें 23 वर्षीय महावीर दास ने मदर्स डे पर नासिक से फोन पर लोहरदगा में अपनी मां से बात करते हुए कही। महावीर ने डेढ़ माह पूर्व अहमदाबाद के निरमा यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद नासिक में फॉरेन सिटी बैंक में मैनेजर पद पर नियुक्ति पाई थी। उसने अपनी पूरी पहली तनख्वाह बैंक खाते के माध्यम से माता-पिता को भेजी है।
आगे की स्लाईड्स पर क्लिक करके जानिए पूरा मामला -
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.