पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचाईबासा/रांची। स्कूल से घर लौट रही कन्या विद्यालय की 10वीं की एक छात्रा के साथ एक युवक ने रास्ते में दुष्कर्म किया। छात्रा द्वारा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दर्ज प्राथमिकी में छात्रा ने बताया कि 11 मई की सुबह 10 बजे वह स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह धोबी तालाब के पास पहुंची, वहां पहले से खड़े बड़ी बाजार नीचे टोला निवासी मो. तनवीर उसे पकड़कर नदी की ओर ले गया।
वहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की। जाते जाते तनवीर ने उससे कहा कि इस बात की चर्चा किसी से की, तो जान से हाथ धो बैठोगी। छात्रा ने बताया कि तनवीर पिछले 10 - 15 दिनों से ही स्कूल आने- जाने के क्रम में छेड़छाड़ करता था। 8 मई को भी उसने छेडख़ानी की थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.