पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल पटरी उड़ाने समेत ङ्क्षहसा के सात मामलों मे वांछित नक्सली गिरफ्तार

रेल पटरी उड़ाने समेत ङ्क्षहसा के सात मामलों मे वांछित नक्सली गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर/चाईबासा। झारखंड में पश्चिमी ङ्क्षसहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पोसैता के जंगलों से सुरक्षाबलों ने आज एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पंकज कंबोज ने बताया कि वर्ष 2009 में रेल पटरी उड़ाने समेत माओवादी हिंसा के सात गंभीर मामलों मे वांछित नक्सली नेल्सन चेरबा को जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया।


प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य चेरबा जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव का रहने वाला बताया जाता है। सुरक्षाबल उसकी निशानदेही पर कई स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं।