पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधनबाद/रांची। ग्लैमर के चक्कर में अपने दुधमुंहे बच्चे को छोड़ गई मां को छह साल बाद उसके बेटे ने पहचानने से इनकार कर दिया। इससे दुखी मां भीमावती ने जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। भीमावती के बेटे ने सोमवार को महिला थाने में अपनी दादी के साथ रहने की इच्छा जताई। पति से दूर रह रही भीमावती बेटे को अपने पास रखना चाहती थी। इसके लिए उसने धनबाद के पुलिस को आवेदन दिया था।
बच्चे के पिता रंजीत रजक और दादी बच्चे को भीमावती को सौंपने को राजी हो गए, लेकिन बच्चा ही मां के साथ जाने को तैयार नहीं हुआ। रंजीत और उनके परिजन देर रात तक महिला थाने में जमे हुए थे, जबकि भीमावती पीएमसीएच में अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक कुमार के साथ थी।
आगे की स्लाईड्स पर क्लिक कर के आप भी जानिए इस पूरी फिल्मी कहानी को -
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.