पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर/रांची। बिरसानगर के जोन एक बी निवासी आशा गोराई ने सोमवार को बिरसानगर थाना में तीन देवरों पर दुष्कर्म और सास व ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों देवरों गौतम गोराई, गोविंदा गोराई और गोपाल गोराई को गिरफ्तार कर लिया।
थाना में पूछताछ में तीनों आरोपियों ने भाभी पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच करने थाना पहुंचे डीएसपी केएन चौधरी ने युवकों से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अज्जू गोराई से आशा की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद पति दहेज में बाइक मांग रहे थे, लेकिन उसके परिजन नहीं दे पाए। अज्जू मछली व मुर्गा का व्यवसाय करते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.