पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूल्हा मंडप में करता रहा इंतजार, प्रेमी संग दूल्हन हो गई फरार

दूल्हा मंडप में करता रहा इंतजार, प्रेमी संग दूल्हन हो गई फरार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। सज-धज कर गाजे-बाजे के साथ शादी करने पहुंचा दूल्हा मंडप में दुल्हन का इंतजार करता रहा। बाराती भी राह देखते रहे। मगर दूल्हन नहीं आई। घंटों इंतजार के बाद जब सच्चाई खुली तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। दूल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो चुकी थी और अब बारात को दूल्हा समेत बैरंग लौटने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था।


क्या है मामला

यह फिल्मी घटनाक्रम झारखंड के चतरा जिले में घटित हुई। कन्हाचट्टी प्रखंड के हेसाग गांव निवासी अमेरिका भुइंयां की बेटी संगीता कुमारी की शादी बुढ़ीगडा गांव निवासी बिलट भुइंया के बेटे रूदन भुइंया से तय हुई थी। 12 मई को तयशुदा कार्यक्रम के तहत वर-पक्ष के लोग बारात लेकर हेसाग पहुंचे। बारातियों की आवाभगत और नाश्ता-भोजन के बाद दूल्हे को शादी के मंडप ले जाकर बैठाया गया।


अब महिलाएं दूल्हन को लेने उसके कमरे में गईं तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। दुल्हन अपने कमरे से गायब थी। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। दुल्हन की खोज-बीन शुरू हो गई, पर लोक-लाज के भय से बारातियों को कुछ नहीं बताया गया। करीब दो घंटे बाद दुल्हन की सहेलियों ने बताया कि संगीता अपने प्रेमी अशोक भुइंया के साथ भाग गई है।


अंतत: बारातियों को सारी बात बतानी पड़ी और वे दूल्हे को लेकर बैरंग लौट गए।