पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। कॉलेजों में दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताली कर्मचारियों के उग्र विरोध के कारण परीक्षाएं और कक्षाएं नहीं हो सकी। इस कारण कॉलेजों पहुंचे छात्रों को निराश लौटना पड़ा। शिक्षकों को गेट से वापस लौट जाना पड़ा। इसके बाद कर्मचारी गेट के पास ही धरना पर बैठ गए।
इस क्रम में धरना पर बैठ कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलेज कर्मचारी पिछले 84 दिनों से हड़ताल पर है। इस बीच झारखंड विवि एवं कॉलेज कर्मचारी महासंघ ने कहा 19 फरवरी से हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी विभाग और विवि प्रशासन का कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है। हड़ताल का नेतृत्व महामंत्री शिवजी तिवारी, अध्यक्ष ललित सिंह, पवन जेडिया, अरविंद सिंह आदि ने किया।
परीक्षा स्थगित की सूचना जारी
रांची कॉलेज प्रबंधन ने समेस्टर परीक्षा स्थगित से संबंधित नोटिफिकेशन कर दिया है। इसमें कहा गया है कि 14 और 15 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित रहेगी। परीक्षा की अगली तिथि 16 मई को घोषित की जाएगी। वीमेंस कॉलेज में भी परीक्षाएं नहीं हुई।
विवि मुख्यालय पर प्रदर्शन आज
रांची यूनिवर्सिटी समेत पांचों विश्वविद्यालय के मुख्यालयों पर सोमवार को हड़ताल कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके माध्यम से विवि पर कॉलेज कर्मचारी दबाव बनाएंगे कि वांछित जानकारी तत्काल एचआरडी को उपलब्ध कराई जाए। ताकि कर्मचारियों की मांग पूरी हो सके।
कर्मचारियों को मिला सिर्फ आश्वासन
महासंघ ने कहा कि कर्मचारियों को अब तक सिर्फ आश्वासन और समझौते के कागजात मिले हैं। वर्ष 2007 और 2010 में लिखित समझौता होने के बाद भी आज तक लागू नहीं किया गया।
वीसी को मुख्यालय कर्मियों ने घेरा, नोक-झोंक
इधर, रांची यूनिवर्सिटी मुख्यालय के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर वीसी डॉ. एलएन भगत का घेराव किया। कर्मचारियों ने कहा कि विवि के अधिकांश पदाधिकारी शिक्षक संवर्ग से हैं। इस कारण कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। वीसी ने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूछा इनकी जायज मांगे समय पर पूरा क्यों नहीं होता है। मौके पर उपस्थित अधिकारी इसका जवाब नहीं दे सके। इसके बाद विवि अधिकारियों और कर्मचारियों से तीखी नोक झोंक भी हुई। इसके बाद वीसी के कक्ष में कर्मचारी धरना पर बैठ गए। रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के बैनर तले घेराव कर्मचारियों को वीसी ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए। 11 बजे से शुरू हुआ घेराव कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चला। इसका नेतृत्व में अर्जुन राम और अब्दुल बारी ने किया।
कर्मचारियों की मांगे
-प्रत्येक माह पहली तारीख को वेतन मिले।
-कर्मचारियों का छठा वेतनमान निर्धारण प्रस्ताव और एरियर भुगतान के लिए एचआरडी को डिमांड भेजा जाए।
-मुख्यालय कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए।
-वरीयता सूची बनाकर रिक्त पदों पर प्रोन्नति दिया जाए।
-पंचम वेतन की विसंगतियों को दूर किया जाए।
- संघ को मुख्यालय में कार्यालय उपलब्ध कराया जाए।
-नवीन चंचल और शत्रुघन मंडल की बर्खास्तगी वापस लिया गया।
-कर्मचारियों का रिटायरमेंट एज 60 से 62 साल किया जाए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.