पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्लफ्रैंड के साथ पकड़ाया नक्सली कमांडर, मिले कंडोम के पैकेट

गर्लफ्रैंड के साथ पकड़ाया नक्सली कमांडर, मिले कंडोम के पैकेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। नक्सली कमांडर जोगेंद्र गंझू और उसकी प्रेमिका संजीदा खातून को आज जेल भेज दिया गया। कांके थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों को कल मोरहाबादी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।


पुलिस ने आज बताया कि दोनों के पास से 7.65 एमएम का सिक्सर, 7.65 एमएम की तीन गोली और पांच पैकेट कंडोम भी जब्त किये गए हैं। जोगेंद्र कोटनासीमर, बालूमाथ और संजीदा तिसीया, लोहरदगा की रहने वाली है।


भाकपा माओवादी का यह लातेहार जोनल कमांडर पवन गंझू उर्फ असीमानंद के नाम से भी जाना जाता रहा है। वहीं उसकी कथित प्रेमिका खुशबू खातून उर्फ शैरा कुमारी के नाम से भी जानी जाती है।

आगे की स्लाइड्स पर पढ़िए कंप्यूटर कोर्स कर रही थी संजीदा।

फोटो- संजय कपरदार।