पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमेदिनीनगर/रांची। झारखंड प्रस्तुति कमेटी के जोनल कमांडर केकरगढ़ निवासी लोकेन्द्र यादव उर्फ नवीन व उसके एक दस्ता सदस्य गुडू को पांकी पुलिस ने डंडारकला से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी पर पांकी थाना में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी। वह हजारीबाग, चतरा व पलामू पुलिस का मोस्टवंाटेड है। तीन साल से उग्रवादी संगठन जेपीसी में टॉप पर पहुंच चुका था।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
पांकी के पुलिस इंस्पेक्टर पीके मिश्रा सूचना के आधार पर डंडारकला में अवैध कोयला लदा ट्रक को पकडऩे निकले थे। इसी बीच सूचना मिली कि डंडारकला कॉलेज के तरफ से जेपीसी जोनल कमांडर अपाची जेएच०१ ९ए ११४६ से अपने एक सहयोगी के साथ आ रहा है। वह लेवी वसूलने निकला है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डंडारकला कॉलेज के निकट पहुंचे तभी अपाची मोटरसाइकल से दो युवक पहुंचे। जब उनसे नाम पूछा गया तब वे दोनों घबरा गए। इसके बाद पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह लोकेन्द्र उर्फ नवीन है। गुडू कुसरीबनाई पांकी का रहने वाला है।
महत्वपूर्ण मामले जिसमें है वांटेड
डीएसपी ने बताया कि लोकेन्द्र उर्फ नवीन 5 अप्रैल को नौडीहा परसांवा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में लीड़ कर रहा था। इसके अलावे ताल के बहादुरशाह व मंझोली पांकी के सुरेश्वर सिंह के पुत्र के अपहरण मामले में शामिल था। इसके अलावे लेवी मांगने के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.