पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। जैप-1 स्टेडियम में खेले जा रही रांची जिला ए डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को मोरहाबादी फुटबॉल क्लब और जूनियर ईगल बूटी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। मोरहाबादी एफसी ने जीएफसी गाड़ी होटवार को 3-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से तीरथ मुंडा ने दो और राहुल लकड़ा ने एक गोल किया। गाड़ी होटवार की ओर से एकमात्र गोल राजू कच्छप ने किया। दूसरे मैच में जूनियर ईगल बूटी ने बिरसा क्लब कोकर को 2-1 से पराजित किया। जूनियर ईगल की ओर से अमित मुंडा व रवि ने गोल किया। बिरसा क्लब कोकर की ओर से एकमात्र गोल प्रकाश कच्छप ने किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.