पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/दुमका। मंगलवार करीब साढ़े ग्यारह बजे दुमका के लोगों को सूर्य का अदभुत नजारा देखने को मिला। नीले आसमान में सूर्य की निराली छटा को निहारने के लिए लोग बेताब हो गये। सूर्य के चारों ओर गोल घेरा कार लकीर की छटा देखते ही बन रही थी। इस नजारे को देखने के लिए पूरा शहर आसमान की ओर घंटों टकटकी लगाया रहा।
कोई इसे अपने कैमरे में कैद कर रहा था तो कोई मोबाइल से ही तस्वीर उतार रहा था। घरों से महिलाएं व बच्चे भी निकल पड़े और आसमान की ओर नजरें गड़ाए रहे। लोग-बाग इस नजारे के बारे में अपने -अपने तरीके से कयास लगाते रहे।हालांकि इसके वैज्ञानिक कारण क्या है कोई इसे बता नहीं पा रहा है।
आगे की स्लाईड्स पर देखें और तस्वीरें -
फोटो - रमन वर्मा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.